Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*प्री बीएड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 22 मई को, केन्द्राध्यक्षों को दिया गया जिला स्तरीय प्रशिक्षण*

*प्री बीएड डीएलएड प्रवेश परीक्षा में 8259 परीक्षार्थी होंगे शामिल*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 17 मई 2025*

आगामी 22 मई को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित प्री. बीएड एवं प्री. डीएलएड प्रवेश परीक्षा को लेकर शनिवार को अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर की उपस्थिति में जिला कार्यालय के प्रथम तल के सभाकक्ष में केन्द्राध्यक्षों को जिला स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। ज्ञात हो की 22 मई को प्री. बीएड एवं प्री. डीएल इडी के प्रवेश परीक्षा को दो पालियों में आयोजित की जायेगी जिसमें प्रथम पाली में प्री बीएड परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, वहीं द्वितीय पाली में प्री. डीएलएड अपरान्ह 02 बजे से सायं 4.15 बजे तक आयोजित होगी।
प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर ने प्रवेश परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने एवं नियमों का पालन करने तथा परीक्षा केंद्रों की साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया। साथ ही परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर प्रभारी की नियुक्ति, प्रवेश के पूर्व परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र व पहचान पत्र की अच्छी तरह जॉच एवं मुख्य द्वार पर परीक्षा केन्द्र क्रमांक नाम और परीक्षा का नाम बड़े अक्षरों में लिखवाने के निर्देश दिए। जिले में आयोजित प्री. बीएड परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाया गया है और इस परीक्षा में 3323 परीक्षार्थी शामिल होंगे एवं प्री. डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसमें 4936 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केन्द्रों में 10 बजे से 12:15 तक और 2 बजे से 04:15 बाद प्रवेश पूर्णत वर्जित रहेगी। परीक्षा केन्द्रों में प्रथम पाली में 10 बजे के बाद और द्वितीय पाली में 2 बजे के बाद प्रवेश पूर्णत वर्जित रहेगा । परीक्षार्थियों को व्यापम के दिए निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षार्थियों को व्यापम के दिए निर्देशों का पालन करना होगा। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी सभी केंद्राध्यक्ष और आब्जर्वर उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles