WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कोंडागांव के मसोरा ग्राम में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचीं विधायक लता उसेंडी*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 9 मई 2025*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप पूरे छत्तीसगढ़ में “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़रूरतमंदों तक पहुँचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विभिन्न ग्रामों में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को विकासखंड कोंडागांव के ग्राम मसोरा में 12 ग्राम पंचायतों के लिए सुशासन तिहार के अंतिम चरण में समाधान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर ग्राम मसोरा, उमरगांव अ, बनसिरसी, भिरागांव ब, कुम्हारपारा, गिरोला, सातगांव, पल्ली, सितली, चिलपुटी, डोंगरीगुड़ा सहित कुल 12 पंचायतों के ग्रामीणों के लिए आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोंडागांव विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी शामिल हुई। उन्होंने कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार, कोंडागांव वनमंडलाधिकारी श्री चूडामणी सिंह, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ शिविर स्थल पर लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली।
कार्यक्रम की शुरुआत बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की छाया चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन बच्चों का प्रतीकात्मक अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उसेंडी ने कहा कि यह शिविर शासन की एक अभिनव पहल है, जो ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर ही हल करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने शिविर में शामिल लोगों से कहा कि सभी विभागों के अधिकारी स्टॉल लगाकर उपस्थित हैं, जहाँ आप अपनी समस्याएँ लेकर पहुँच सकते हैं और समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सौर सुजला योजना, दीदी ई-रिक्शा योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए किसानों एवं महिलाओं से इनका लाभ उठाने की अपील की। साथ ही सभी उपस्थितो को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए उन्होंने लोगों से को जल संरक्षण का आह्वान किया।
इस अवसर पर कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना ने बताया कि इस समाधान शिविर में कुल 3477 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3366 आवेदनों का तत्काल निराकरण संबंधित विभागों द्वारा कर दिया गया। उन्होंने आवास योजना 2.0 के तहत पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ होने की जानकारी भी दी। कलेक्टर ने महिलाओं को दीदी ई-रिक्शा योजना के बारे में जानकारी देते हुए उनसे योजना का लाभ लेने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के आधार कार्ड निर्माण और जाति प्रमाण पत्र जैसी दस्तावेजी प्रक्रिया की भी जानकारी दी और अधिक से अधिक शासन योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया, जिसमें राजस्व विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को किसान किताब का वितरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 67 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरण, कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को धान बीज वितरण, उद्यानिकी विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को सब्जी बीज वितरण, मत्स्य विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को मछली पकड़ने के जाल वितरण और आयुष्मान योजना के अंतर्गत 3 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।
शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles