WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने बड़ेकनेरा में स्टापडेम का किया अवलोकन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*कलेक्टर ने उन्हें परंपरागत फसलों के अलावा नारियल सहित उद्यानिकी के फसल लेने के लिए किया प्रोत्साहित*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 03 मई 2025*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े कनेरा में वाटरशेड के तहत निर्मित स्टापडेम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने गांव के किसानों से चर्चा कर स्टापडेम से मिल रही सिंचाई सुविधा एवं उनके द्वारा लगाए जा रहे फसलों की जानकारी ली। ग्राम वासियों ने बताया कि पहले सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन चेक डेम बनने के बाद खेतों में सिंचाई की समस्या का समाधान हुआ है। इससे लगभग 30 एकड़ रकबे में सिंचाई की सुविधा मिल रही है। कलेक्टर ने उन्हें परंपरागत फसलों के अलावा नारियल सहित उद्यानिकी के फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इसके लिए शासकीय योजनाओं के माध्यम से ड्रीप एवं फेंसिंग की व्यवस्था गांववासियों को प्रदाय करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों को बीज उत्पादन का क्षेत्र बढ़ाने और जैविक खेती को अपनाने के लिए भी कहा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई और जनपद पंचायत कोण्डागांव की सीईओ सुश्री आकांक्षा नायक, गांव के सरपंच और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

*कलेक्टर ने आवास सर्वेक्षण कार्य का भी किया अवलोकन*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चल रहे आवास सर्वे कार्य का भी अवलोकन किया और शेष बचे हुए आवास सर्वेक्षण को 15 मई तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नये स्वीकृत आवासों के हितग्राहियों से आवास निर्माण में प्रगति लाने की बात कही। ज्ञात हो कि पीएम आवास योजना के तहत छूटे हुए व्यक्तियों को लाभान्वित करने के लिए आवास सर्वेक्षण का कार्य जारी है। पहले सर्वेक्षण हेतु अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित था, जिसे बढ़ाते हुए राज्य शासन द्वारा 15 मई किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई और जनपद पंचायत कोण्डागांव की सीईओ सुश्री आकांक्षा नायक, गांव के सरपंच और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles