WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*कलेक्टर ने ग्राम बड़ेकनेरा एवं चिपावण्ड का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 03 मई 2025*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बड़ेकनेरा और ग्राम चिपावण्ड का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने सबसे पहले ग्राम बड़े कनेरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां विभिन्न कक्ष का अवलोकन करते हुए स्टाफ की संख्या, टीकाकरण, प्रसव इत्यादि की जानकारी ली और अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर सुपरवाईजर को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और आरएचओ की नियमित बैठकें एवं प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान चिकित्सकों ने भवन में सीपेज की समस्या से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई भी उपस्थित रहे।

*स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश*

कलेक्टर ने ग्राम चिपावण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण में उन्होंने स्टाफ सहित समस्त आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और आरएचओ को निर्देशित किया कि सभी अपने मुख्यालय में उपस्थित रहें और एएनसी चेकअप पर प्राथमिकता से ध्यान दें। कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता से करें। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मातृ मृत्यु दर और स्टिल बर्थ के मामले को शून्य करने तथा नवजात शिशुओं के टीकाकरण और सतत निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जनपद पंचायत कोण्डागांव की सीईओ सुश्री आकांक्षा नायक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles