Breaking
*कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशशिक्षा

*कलेक्टर ने शिक्षकों और शालाओं के युक्तियुक्तकरण के संबंध में बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 02 मई 2025*

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रकिया के संबंध में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि युक्तियुक्तकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही शासन द्वारा जारी किए गए निर्देशानुसार पूरी पारदर्शिता के साथ सावधानीपूर्वक संपन्न कराएं। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और बीईओ को निर्धारित प्रपत्र में अतिशेष शालाओं एवं शिक्षकों का चिन्हांकन कर उनकी पूरी जानकारी निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान ने बताया कि राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार युक्तियुक्तकरण आगामी 07 मई से 25 मई की बीच किया जाएगा तथा शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही 15 मई से 10 जून के बीच की जाएगी। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने अतिशेष स्कूलों और शिक्षकों के संबंध में शासन द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम केशकाल अंकित चौहान एवं फरसगांव श्री अश्वन पुसाम, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा इमल बघेल तथा स्कूल शिक्षा विभाग के बीईओ, एबीईओ, बीआरसी आदि उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles