Breaking
*महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* 

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर जनदर्शन में चिराग बघेल को मिली राहत,आधार कार्ड नही बनने से था परेशान*

*जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 29 अप्रैल 2025*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक के बाद जनदर्शन में विभिन्न समस्याओं और मांग को लेकर पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं से अवगत हुए और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण हेतु निर्देशित किया। जनदर्शन में ग्राम दहीकोंगा निवासी चिराग बघेल की समस्या का समाधान हुआ और उन्हें आधार कार्ड की प्रति प्रदान की गई।

जनदर्शन में ग्राम दहीकोंगा निवासी श्री फरसू राम बघेल ने अपने 07 वर्षीय बेटे चिराग बघेल के आधार कार्ड नहीं बनने की शिकायत को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर के निर्देश पर ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने उनकी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आधार न बनने की समस्या की जांच की। जांच के बाद पता चला कि उनका आधार कार्ड वर्ष 2020 में ही बन गया था, जिस कारण बार-बार उनका आवेदन रिजेक्ट हो रहा था। यूआईडीएआई में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुराने पंजीयन की जानकारी प्राप्त कर उनका मोबाइल नंबर अपडेट किया गया और आधार की प्रति निकाली गई। इसके अलावा विभिन्न मांगों को लेकर कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles