WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 29 अप्रैल 2025*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को समुचित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए समर कैंप के आयोजन के संबंध में खेल, शिक्षा एवं आयुष विभाग को खेल एवं योग की गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शेष बच्चों के अपार आईडी भी शीघ्र बनाने को कहा। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी भवनों व शौचालयों के निर्माण की समीक्षा की। साथ ही महतारी वंदन योजना के नए आवेदन शीघ्र स्वीकृत करने और हितग्राहियों के आधार लिंकेज पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम हेतु परियोजना अधिकारियों को सतर्क रहने तथा समय-समय पर निगरानी करने को कहा। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बालिकाओं के खातों के लिए शिविर लगाने हेतु डीपीओ एवं एलडीएम को निर्देशित किया गया। साथ ही सभी अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों में एक-एक बच्चे की जिम्मेदारी लेते हुए उनके पोषण स्तर की निगरानी और सुपोषण हेतु सहयोग देने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर विकासखंड स्तर पर विशेषज्ञों की सहायता से शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। क्रेडा द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय भवनों में स्थापित सोलर पावर प्लांटों की स्थिति की जांच हेतु संबंधित जनपद सीईओ एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोण्डागांव में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित कर अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर ने जिले की सहकारी बैंकों में उद्यानिकी, मत्स्य और पशुपालन विभाग द्वारा प्रेषित केसीसी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए और अस्वीकृत प्रकरणों के कारणों सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने सब्जी मंडी के निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल चिन्हांकन कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को ई रिक्शा सहायता योजना के क्रियान्वयन के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने नए कानून के बारे में बताया
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने नवीन आपराधिक कानून के प्रावधानों के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने रिमांड पर रखने के नियम और साक्ष्य अधिनियम सहित विभिन्न नये प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि अस्पतालों से पीएम की रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles