Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशशिक्षा

*नीट परीक्षा आयोजन की तैयारी को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 26 अप्रैल 2025*

नीट परीक्षा के आयोजन की तैयारी के मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और एसपी वाय अक्षय कुमार ने आज परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तहसीलपारा, शासकीय बालक विद्यालय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जामकोट पारा केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था के साथ साफ सफाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही गर्मी को देखते हुए पेयजल एवं पंखे की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए।

कलेक्टर और एसपी ने सुव्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था के साथ ही नकल रोकने के लिए परीक्षा केन्द्रों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर एस डी एम श्री अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री निकिता मरकाम सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि नीट परीक्षा का आयोजन आगामी माह में 04 मई को होने जा रहा है। इसके लिए जिले में 03 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 503 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles