Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*नवपदस्थ कलेक्टर ने बैठक लेकर जिले की विभिन्न गतिविधियों की ली जानकारी*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 21 अप्रैल 2025*

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव जिले में कार्यभार ग्रहण के पश्चात जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की एक परिचयात्मक बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने जिले की विकास कार्यों तथा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।

बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से उन्होंने व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया और उनके कार्य के बारे में जानकारी ली। बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारियों को एक टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ करें।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles