Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बाइक में जा रही कांग्रेस की सरपंच चंपी भोयर और देवर हेमेंद्र भोयर को भाजपा नेता पूर्णेंदु कौशिक ने कार से मारी टक्कर*

*घायल हेमेंद्र की ईलाज दौरान हुई मौत सरपंच चंपी भोयर गंभीर रूप से घायल*

*घटना के बाद इलाके में भारी तनाव पुलिस बल को तैनात किया गया*

*वहीं आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच करने की बात की जा रही है*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 19 अप्रैल 2025*

शुक्रवार शाम को सड़क हादसे में कांग्रेस के युवा नेता हेमंत भोयर की इलाज के दौरान मौत हो गई है,बताया जा रहा है कि हेमंत भोयर अपनी भाभी मुलमुला सरपंच चम्पी भोयर के साथ कोंडागांव जिला मुख्यालयके किसी आवश्यक कार्य से आये हुए थे,शाम को मुलमुला वापसी के दौरान उमरकोट रोड पर,मुलमुला निवासी पूर्णेदु कौशिक में अपनी कार से मोटरसाइकिल में जा रहे हेमंत भोयर और सरपंच चम्पी भोयर को जोरदार टक्कर मारी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए,घायल अवस्था मे दोनों को जिला अस्पताल में 108 वाहन में लाया गया,जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हेमंत भोयर को मृत घोषित कर दिया,सरपंच चम्पी भोयर की हालत गंभीर बनी हुई है।

कल शाम को हुई ,इस दुर्घटना को दुर्भावना से की गई बताया जा रहा है,मुलमुला ग्राम पंचायत में भोयर परिवार अपने अच्छे व्यवहार के लिए जाना जाता रहा है।मृत हेमंत भोयर के पिता भी सरपंच रह चुके है,उन्हें भी सरपंच कार्यकाल के समय,कौशिक परिवार के द्वारा समय-समय पर प्रताड़ित किया जाता रहा है,जिसके कारण से हेमंत के पिता को सरपंच से पद गलत आरोप  लगाकर एसडीएम द्वारा हटा दिया गया था,उस समय भी भाजपा की राज्य में सरकार रही है,राजनीतिक दुर्भावना के चलते इस जघन्य घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है,इस समय भी राज्य में भाजपा की सरकार है, हो सकता है,इसी मुगालते में अपराधी का क्या भिगड़ सकता है,इसी अहंकार में सरपंच व उनके देवर को मौत के घाट उतार देने के ख्याल से घटना को अंजाम दिया गया हो।

घटना के 20 घंटे बाद भी पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज नही किया जाना संदेह को जन्म देता है।

वही पूर्व मंत्री मोहन मरकाम द्वारा इस जघन्य अपराध को लेकर थाना कोंडागांव में दलबल के साथ अपना विरोध जाहिर किया,व आरोप लगाया कि अपराधी को पुलिस किसी के दबाव में आकर बचाने का प्रयास कर रही है,कल शाम की घटना की एफआईआर शीघ्र नही हो पाई,अगर हुई है,तो पुलीस एफ आई आर की कापी उपलध कराए।साथ ही अपराधी पूरेन्द्र कौशिक को तत्काल गिरफ्तार करें।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles