WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*राज्य भर में आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव14 अप्रैल 2025*

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर राज्य के सभी जिलों, जनपदों एवं ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी कलेक्टरों एवं जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर 14 अप्रैल को कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पंचायत राज दिवस (24 अप्रैल) में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र की जानकारी दी जाएगी। हर विकासखण्ड से चयनित 10 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सीएससी-वीएलई सेवा प्रदाताओं के मध्य एमओयू (सहमति पत्र) की प्रक्रिया भी पूर्ण की जाएगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पंचायत एंबेसडर की भूमिका को और प्रभावी बनाने हेतु कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जहाँ एंबेसडर नियुक्त नहीं हैं, वहाँ उपयुक्त प्रतिनिधि का चयन कर उन्हें नियुक्त किया जाएगा। मोर दुआर साय सरकार विशेष पखवाड़ा (15 से 30 अप्रैल) के अंतर्गत चल रहे सर्वेक्षण कार्य की जानकारी लाभार्थियों तक पहुँचाने और योजना की पात्रता संबंधी जानकारी देने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। भूजल संरक्षण हेतु जनजागरूकता बढ़ाने और जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा।

शासन के निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस ‘सामाजिक समरसता दिवस’ के अवसर पर 14 अप्रैल को जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ऑडिटोरियम में दोपहर 01 बजे से होगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा, ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र हेतु प्रति विकासखण्ड से आहूत 10-10 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सीएससी के सर्विस प्रदाता के मध्य एमओयू की कार्यवाही की जाएगी और 24 अप्रैल को पंचायत राज दिवस के अवसर पर अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र के शुभारंभ की जानकारी दी जाएगी। साथ ही भू-जल स्तर के संबंध में जानकारी देते हुए वाटर हार्वेस्टिंग बनाने हेतु संकल्प दिलाया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत चल रहे सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा ‘मोर दुवार साय सरकार‘ महाभियान (दिनाक 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक) की जानकारी दी जाएगी।

भारतरत्नडॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्मोत्सव के अवसर पर अम्बेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर बौद्ध समाज व सर्व समाज के कार्यकर्ताओं ने प्रातः 9 बजे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ,त्रिशरण पंचशील, व धम्म वंदना कर बाबा साहब को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस पावन कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोहन मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल,वरिष्ठ भाजपा नेता दीपेश अरोरा व बौद्ध समाज के समस्त उपासक व उपासिकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles