Breaking
*ग्राम बड़ेसोहंगा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन**राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान” एवं उद्योग विभाग के अभिसरण अंतर्गत पी.एम.एफ.एम.ई के संबंध में हुई कार्यशाला**कोण्डागांव में 28 से 30 मार्च तक त्रिदिवसीय संत समागम, संतों के सानिध्य में होंगे विविध आयोजन**स्व.कामरेड़ लक्ष्मण झाड़ी के पुण्य तिथि पर कम्युनिश्टों ने दी श्रद्धांजली**मोटर दुर्घटना में दावाकर्ता के पक्ष में 1 करोड़ 15 लाख रूपये का अवार्ड पारित कर मुआवजा राशि दिलवाया गया**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत**भाजपा नेताओं द्वारा चलाये जा रहे नशे के कारोबार के विरुद्ध कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय घेराव**कोंडागांव डीएफओ पर तानाशाही का आरोप, वन कर्मचारियों की रैली; समस्या नहीं सुलझी तो कार्य बहिष्कार की चेतावनी**188वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा जिला अस्पताल कोण्डागांव में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस आयोजित**राजनीति जब बेशर्मी की हद पार कर देती है, तब मुद्दे नहीं बल्कि स्वार्थ ही उसकी दिशा तय करते हैं…*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*टाऊन हॉल में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन..*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर,07 अप्रैल 2025*

बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय तोमर के मुख्य आतिथ्य में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन आज टाउन हॉल जगदलपुर में आयोजित किया गया, युवा से संवाद कार्यक्रम में स्कूल एवं महाविद्यालय के एनएसएस कैडेट एवं नर्सिंग कॉलेज के युवाओं ने भाग लिया, युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, पार्षद MIC सदस्य संग्राम सिंह राणा ने युवाओं को संबोधित किया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय तोमर ने युवाओं को संबोधित करते हुए भारत सरकार एवं राज्य सरकार की युवाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी युवाओं को दी और उनसे अपेक्षा की इसमें बस्तर क्षेत्र के अनुसार जो बदलाव या सुझाव युवाओं के द्वारा दिए जाएंगे उनको युवा नीति में समाहित कर,राज्य की एक सशक्त युवा नीति तैयार की जाएगी। युवा आयोग द्वारा युवाओं को अपने विचार रखने के लिए पंपलेट वितरित किए गए, जिसमें युवाओं ने,”युवा संवाद कार्यक्रम” के तहत अपने विचार छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग को लिखित में दिए।
युवा संवाद के संक्षिप्त कार्यक्रम में सहायक संचालक खेल युवा कल्याण विभाग राजेंद्र डेकाटे,एनएसएस के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर नीता बाजपेई बस्तर के एनएसएस प्रभारी पटेल नेहरू युवा केंद्र की युवा समन्वयक में अंजलि, शिक्षा विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी वेद प्रकाश सोनी, चंद्रमोहन वर्मा,श्रवण साहू, कोटेश्वर नायडू,दंतेश्वरी कॉलेज की एनएसएस प्रभारी प्रिंसी दुग्गा, क्रीड़ा अधिकारी लिलेश देवांगन,आदि उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles