Breaking
*बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न**नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल, विपक्ष का किया पुतला दहन**नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर एवं एसपी ने कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की ली बैठक*

*विद्युत संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के दिए निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 18 मार्च 2025*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला कार्यालय में कानून व्यवस्था को लेकर कार्यपालिक दण्डाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य रूप से जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने एवं जिले में बिजली से जुड़ी समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका प्राथमिकता के साथ समाधान करें। उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने मुख्यालयों में सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों से उनके क्षेत्रों में बिजली संबंधी समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली और त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने यह भी कहा कि वर्तमान में विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं, इसलिए रात में बिजली कटौती नहीं करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की शिकायतों को शांतिपूर्ण ढंग से सुने और उचित कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने आगामी त्यौहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक समय पर आयोजित करने को भी कहा। बैठक में एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश दांडे एवं श्री कौशलेन्द्र देव पटेल, वीसी के माध्यम से सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
*बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु संपर्क केंद्र के नंबर में करें शिकायत*
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित संपर्क केंद्र में शिकायत कर सकते हैं। नागरिकगण दूरभाष नंबर 07786-299028 पर सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक फोन कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। साथ वॉटसएप्प पर भी मैसेज कर सकते है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से लो-वोल्टेज, ट्रांसफार्मर खराबी, पावर कट एवं अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं की सूचना दी जा सकती है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु बिजली विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles