WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का हुआ आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी हुई शामिल*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 08 मार्च 2025*

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। खेल विभाग द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में महिलाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

कोंडागांव विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने “हम बदलेंगे, युग बदलेगा” के नारे के साथ अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की कुरीतियों को खत्म करने में महिलाएँ सबसे बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के योगदान से शिशु मृत्यु दर, गर्भवती महिलाओं की मृत्यु दर और कुपोषण में कमी आई है। आज महिलाएँ प्रशासनिक पदों के साथ-साथ सरपंच के रूप में गाँवों का भी नेतृत्व कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को आदिकाल से ही प्राथमिकता दी गई है। सरकार द्वारा भी महिलाओं को सम्मान देने के लिए कई मुहीम चलाई जा रही हैं, जिनमें राशन कार्ड में महिला मुखिया की व्यवस्था और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान शामिल हैं। हम सबकी जिम्मेदारी है की हम सब एक एक पेड़ लगाएं, क्यूंकि हमें देखकर समाज सीखता है हम महिलाओं के इर्द गिर्द समाज घूमता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। आज के समय में सफल होने के लिए कई रास्ते हैं और हम उन रास्तों में चलकर सफल उड़ान भर सकते हैं, बशर्ते हमें अपनी रूचि के अनुसार रास्ते तय करना है।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हमेशा महिलाओं को प्रथम स्थान देने की रही है। विकास यात्रा में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कानूनी प्रावधान भी किए गए हैं। जिले की महिलाएँ शिक्षा, खेल और राजनीति समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। कोंडागांव की बेटी हेमबती नाग ने जूडो में अंतरराष्ट्रीय पदक जीता, जबकि हाल ही में तीरंदाजी में तीन बेटियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। पिछली बोर्ड परीक्षाओं में भी बेटियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है और इस बार भी जिले की बेटियाँ जिला का नाम रोशन करेंगी। कलेक्टर ने कहा कि जब एक पुरुष आगे बढ़ता है तो एक व्यक्ति का उत्थान होता है, लेकिन जब एक महिला आगे बढ़ती है तो पूरा परिवार और आने वाली पीढ़ियाँ सशक्त होती हैं। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएँ कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं। बैंकिंग सेवाओं को घर-घर तक पहुँचाने में भी महिलाओं की अहम भूमिका रही है। जिले में 97 बैंक सखियों ने पेंशन, मनरेगा, आवास और महतारी वंदन योजना के तहत बीते एक वर्ष में 153 करोड़ रुपये का लेन-देन किया है, जिससे प्रदेश में कोंडागांव दूसरे स्थान पर है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने कहा कि महिलाएँ अब घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 20 महिला समूह की दीदियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में नवोदय महिला संकुल संगठन बहीगाँव की दीदियों ने पथम स्थान प्राप्त किया। ज्ञानोदय महिला संकुल संगठन माकडी की दीदियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, उजाला महिला संकुल संगठन बड़े राजपुर की दीदियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी, सुश्री सोमामणी पोयाम , ईना श्रीवास्तव सुनीता नाग विक्की श्वानी,शुभम सचेती, प्रदीप नाग, पवन प्रधान, लक्ष्मी ध्रुव, पद्मिनी साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, महिला बाल विकास अधिकारी, खेल अधिकारी, सहित बढ़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं जिले के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles