*तलवार लहरा कर गुंडा गर्दी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर,08 मार्च 2025*
पुलिस अधीक्षक,शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बस स्टैंड जगदलपुर में तलवार लहराकर डरा धमका कर गुंडा गर्दी करने वाले दो युवक को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना बोधघाट को मुखबिर सूचना मिला कि 02 व्यक्ति दोनों का उम्र 20 वर्ष लगभग है, चेक दार फूल शर्ट पहने हैं तथा दूसरा लड़का काला शर्ट नीला जींस पहना है बस स्टैंड के पीछे गली में लोहे का बंडा तलवार लेकर लहरा रहा हैं तथा लोगो को डरा धमका रहे हैं, की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा मौक़े में आरोपी 1.लोकेश बघेल पिता परेश्वर 2. मुकेश ध्रुव पिता महेश ध्रुव दोनों निवासी गंगामुण्डा के कब्जे से एक धारदार लोहे का हथियार बंडा को जप्त करते हुए उपरोक्त दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उक्त आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
*महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-*
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
स.उ. नि. – दिनेश उसेंडी, गोदावरी सिन्हा
प्र.आर. – प्रकाश मनहर
आरक्षक – होरी लाल आर्मो.











