Breaking
*बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न**नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल, विपक्ष का किया पुतला दहन**नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशधार्मिक

*कोण्डागांव का वार्षिक मेला 04 मार्च से 09 मार्च तक आयोजित*

*कलेक्टर ने मेला आयोजन को लेकर ली बैठक*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 24 फरवरी 2025*

कोण्डागांव का पारंपरिक मेला (मड़ई) इस वर्ष भी 04 मार्च से 09 मार्च 2025 तक पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित होगा। मेले के सुव्यवस्थित संचालन हेतु कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए मेले के गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि मेले में दुकान लगाने वाले व्यवसायियों को अपने दुकानों के सामने अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखना होगा। मेला आयोजन रात 10 बजे तक ही होगा और ध्वनि विस्तारक यंत्रों को भी रात 10 बजे तक धीमी आवाज में चलाने की अनुमति होगी। कोलाहल अधिनियम के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि सभी झूलों का सुरक्षा परीक्षण करने के बाद ही उनके संचालन की अनुमति दी जाए। खाद्य एवं औषधि विभाग को संयुक्त टीम गठित कर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण करने और गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में देवी परिक्रमा मार्ग को सुव्यवस्थित करने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए नगरपालिका के सीएमओ को निर्देशित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु बेरिकेटिंग के लिए पुलिस विभाग को जिम्मेदारी दी गई, वहीं सुगम यातायात के लिए मंडी के पास, किशोर टॉकीज के पास एवं सुविधानुसार वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने और पार्किंग एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेले में एंबुलेंस और चिकित्सकों की टीम तैनात की जाएगी, जबकि पुलिस विभाग कंट्रोल रूम और सहायता केंद्र स्थापित करेगा। साथ ही विद्युत, पेयजल, शौचालय जैसी अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया, नगर पालिका सीएमओ श्री दिनेश डे, मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles