Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, जनदर्शन के आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ निराकरण के निर्देश

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 18 फरवरी 2025*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने समय-सीमा में तथा जनदर्शन में लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने एग्रीस्टेक परियोजना के तहत किसानों के पंजीयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी किसानों के पंजीयन के निर्देश दिए। इसके माध्यम से कृषकों को शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से मिल पाएगा। उन्होंने नियद नेल्लानार योजना के तहत पोर्टल में एंट्री कार्य में भी प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा सहकार से समृद्धि योजना के तहत सहकारी समितियों के गठन की प्रगति पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिक से अधिक समितियों के गठन हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों की आय में वृद्धि हो सके।
कलेक्टर ने जिले में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के लिए सभी विकासखण्डों में नियमित रूप गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिए गए। साथ ही जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही की विभागवार समीक्षा की गई, जिसमें कलेक्टर ने एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित आवेदनों के निराकरण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर डीएफओ श्री गुरूनाथन एन. एवं श्री आर.के. जांगड़े, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री डी. आर. ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles