Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 23 दिसंबर 2024*

साप्ताहिक जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आम नागरिकों की जनसमस्याओं से अवगत हुए। जनदर्शन में ग्राम माकड़ी निवासी श्री मंगलराम ने उनकी जमीन पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा कर फसल लगाने की शिकायत की। कलेक्टर ने उनकी शिकायत पर एसडीएम कोण्डागांव को जांच हेतु निर्देशित किया।

ग्राम पंचयत नवागांव के अंतर्गत ग्राम खोड़सानार के ग्रामीणों ने मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से हो रही परेशानियों की जानकारी देते हुए मोबाईल टॉवर लगाने की मांग की। ग्राम पेण्ड्रावन निवासी श्री मयाराम एवं उनके परिवार ने उनके पैतृक जमीन पर कब्जा होने पर सीमांकन की मांग की। उनकी मांग पर एसडीएम केशकाल को निर्देशित किया। इसके अलावा विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर कई आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles