WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*नक्सल पीड़ित व समर्पितों को योजनाओं के लाभ हेतु विशेष शिविर का आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 09 दिसम्बर 2024*

राज्य शासन द्वारा नक्सल उन्मूलन के प्रयासों के अंतर्गत आत्मसमर्पित नक्सलियों और पीड़ित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा ऐसे परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने और शासन के सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके और विकास की नई ऊंचाईयों को छू सके। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार कोण्डागांव जिले के आत्मसमर्पित और माओवाद पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने लगातार प्रयास किया जा रहा है।
इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में माओवाद हिंसा से पीड़ित व्यक्तियों और आत्मसमर्पित के परिवार के सदस्यों को शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए विशेष शिविर आयोजित की गई, जिसमें विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और मौके पर ही हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि कहा कि शासन के मंशानुरूप सभी प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास दिलाया जाएगा। साथ उन्हें रोजगार दिलाने की दिशा में कार्य करते हुए रूचि अनुसार कौशल प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सके।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 123 हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया, वहीं 25 मनरेगा जॉब कार्ड, 22 श्रम कार्ड, 13 राशन कार्ड बनाया गया और 11 बैंक खाता खोला गया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 06 लोगों का पंजीयन किया गया। इसी प्रकार 03 आधार कार्ड, आयुष्मान भारत योजना के तहत 19 आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन योजना के लिए 14 और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 24 आवेदन प्राप्त हुए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय के लिए 83 हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया। कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए 25 हितग्राहियों ने इच्छा जताई, वहीं कृषि विभाग द्वारा 13 केसीसी और 42 का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पंजीयन किया गया। साथ ही विद्युत विभाग को 06 घर में विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles