Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*तीरंदाजों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयनित*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव 25 नवम्बर 2024*

जिले के तीरंदाजों ने राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। रायपुर में 24 नवंबर को आयोजित सीनियर स्टेट ओपन आर्चरी प्रतियोगिता में आईटीबीपी द्वारा प्रशिक्षित सुशीला नेताम ने 50 और 30 मीटर इंडियन राउंड गर्ल्स स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते। उनकी इस सफलता ने उन्हें जमशेदपुर में होने वाली राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्थान दिलाया।

इसी दिन फर्सागुड़ा में आयोजित बस्तर जोन की बनवासी राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी कोण्डागांव के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। आईटीबीपी के प्रशिक्षु करण कोराम ने स्वर्ण पदक, जय किशन सोरी ने रजत पदक, और दिपेश हिडको ने कांस्य पदक जीते। इसके अलावा, पूर्णिमा मंडावी ने 30 मीटर इंडियन राउंड में और दीकेहवारी उसेंडी ने 20 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

जिले की पांच बालिकाओं ने राष्ट्रीय बनवासी तीरंदाजी प्रतियोगिता (दिसंबर, रायपुर) के लिए चयनित होकर जिले को गौरवान्वित किया है।

आईटीबीपी की महत्वपूर्ण भूमिका:

क्षेत्रीय मुख्यालय (भुवनेश्वर) के डीआईजी राणा युद्धवीर सिंह ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। 2016 से आईटीबीपी द्वारा जिले के बच्चों को तीरंदाजी, जूडो और हॉकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षुओं ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी पहचान बनाई है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles