Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी*

*तीन आरोपियों को विश्रामपुरी पुलिस ने किया गया गिरफ्तार*

*आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाईल, नगदी रकम 45,000 रूपये एवं 9 एडमिट कार्ड को किया गया जप्त*

*गिरफ्तार तीनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा जेल*

*छत्तीसगढ़ आजतक, विश्रामपुरी/कोंडागांव 23 नवंबर 2024*

दिनांक 23.11.2024 को प्रार्थी ने थाना सिटी कोतवाली कोण्डागांव में लिखित आवेदन पेश कर रिपार्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.11.2024 दिन गुरूवार को जीवनलाल सोम निवासी हल्दीभाटा जिला धमतरी द्वारा पुलिस विभाग मे भर्ती लगा दुंगा कहकर झांसा देकर मेरे साथ एंव मेरे अन्य साथी के साथ कुल 45,000 रूपये लेकर नौकरी लगाने का झांसा देकर धोखधड़ी कर ठगी किया है। कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोण्डागांव से जीरो की डायरी नम्बरी हेतु थाना विश्रामपुरी को प्राप्त होने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक  श्री वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) कोण्डागावं के दिशानिर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री भूपतसिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पता तलाश शुरू की गई। इस दौरान जीवनलाल सोम अपने घर पर मिला जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने पास रखे प्रवेश पत्र की छायाप्रति 09 नग एवं 30000 रूपये बरामद किया गया। एवं आरोपी उदय शोरी के कब्जे से 7000 हजार रूपये एवं हेमलाल मरकाम के कब्जे से 5000 रूपये को बरामद किया गया है। जिन्हें आज दिनांक 23.11.24 को विधिवत गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दिया गया है। अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुरी निरीक्षक भुनेश्वर नाग,सायबर सेल से उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर, संजय वट्टी, सउनि. सुमंत कुमार भगत,सउनि. रमेश निषाद, प्र.आर. राजकुमार बंजारे आर. रविकांत शांडिल्य, मिनेश नाग, सतु मरकाम, बुधराम मण्डावी, अमर सिंह शोरी, म.आर. बबिता शोरी एवं सायबर टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles