Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमांग

*नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के हड़ताल को फेडरेशन ने दिया समर्थन*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 21 नवंबर 2024*

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में आंदोलन कर रहे नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बस्तर संभाग जगदलपुर ने पूर्ण समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को पत्र प्रेषित कर नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों की मांग__(1) ठेका प्रथा को बंद कर समस्त कर्मचारियों को विभाग में समायोजित करने (2) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिए जाने वाले श्रम सम्मान निधि राशि ₹4000 नगरीय निकाय के कर्मचारियों को भी देने की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर पूर्ण करने का अनुरोध किया है|

कभी किया करते थे किसान बेलन से धान मिंजाई, बेलन से धान मिंजाई और वो पुरानी यादें…

थाना परपा में पुलिस और जनता के बीच समन्वय हेतु बैठक आयोजित…

सुशील मौर्य ने कहा कि महापौर के भ्रष्टाचार की दिनो दिन बढ़ती जा रही परतें, शहर का विकास सिर्फ कागजों में तब्दील, शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी ने महापौर द्वारा लगातार किए जा रहे भ्रष्टाचार की जांच मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन…

फेडरेशन के बस्तर संभाग अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्लेसमेंट कर्मचारियों का वेतन भुगतान शासन संबंधित कर्मचारियों के खाते में नहीं करते हुए सीधे एजेंसी को देती है और एजेंसी प्लेसमेंट कर्मचारियों को देती है तथा यह बीच में जो एजेंसी को माध्यम बनाया गया है उसे समाप्त कर सरकार सीधे कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करें।

साथ ही शासन जब अन्य विभाग के कर्मचारियों को श्रम सम्मान निधि की राशि दे रही है तो प्लेसमेंट कर्मचारियों को भी यह राशि दिया जाना चाहिए। एक ही जगह में भेदभाव किया जाना उचित नहीं है।

इसी प्रकार फेडरेशन के संभाग प्रभारी कैलाश चौहान ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि आंदोलन को उग्र करना आवश्यक है। और प्लेसमेंट कर्मचारियों की मांगे जायज है ।जब शासन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का वेतन सीधे बैंक खाते में जमा होता है तो प्लेसमेंट कर्मचारियों का क्यों नहीं? प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल को फेडरेशन के जिला संयोजक आर डी तिवारी, उपाध्यक्ष रज्जी वर्गीज तथा नलिन शुक्ला ने भी अपने ऊर्जावान संबोधन से कर्मचारियों में जोश और जुनून पैदा किया।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles