Breaking
*महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* 

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*नर्सिंग हॉस्टल में आधी रात घुसा युवक छात्राओं से की बदतमीजी*

छात्राओं ने युवक की बेदम की पिटाई किया पुलिस के हवाले।

महिला ट्रेनिंग सेंटर में नही है,किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था

प्रशासन से की जा चुकी है,रात्रिकालीन महिला वार्डन व सुरक्षा गार्ड की मांग,प्रशासन ने दिखाई उदासीनता

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागाँव 18 नवंबर 2024*

जिला मुख्यालय में संचालित हो रहे जीएनएम इंस्टीट्यूट में रविवार की दरमियानी रात एक युवक नर्सिग छात्रों के हॉस्टल के अंदर घुस गया और वह छात्राओं से बदतमीजी करने लगा। हालांकि छात्राओं ने आरोपी युवक को पड़कर रात को ही पुलिस के हवाले तो कर दिया है, लेकिन अब इस नर्सिंग छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं, क्योंकि छात्रावास में 80 से ज्यादा छात्राएं रह रही हैं वहां कोई वार्डन की तैनाती ही नहीं है जो रात में इन छात्रों का ख्याल रख सके। व्यवस्था के नाम पर एक चौकीदार के भरोसे छात्राएं यहां निवासरत हैं मामले की सूचना में मिलते ही बड़ी संख्या में छात्राओं के पालक भी सोमवार की सुबह इंस्टीट्यूट पहुंचकर मामले की जानकारी लेते नजर आए।

छात्राओं के दरवाजे खटखटा रहा था युवक

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक छात्राओं के कमरों में जा जाकर नॉक कर रहा था। हॉस्टल में वार्डन नहीं होने के चलते लड़कियां पहले तो डर गई, लेकिन नाक ज्यादा होने के चलते दरवाजा खोल जब बाहर आए तो युवक बदतमीजी करने लगा हालांकि समय रहते छात्राओं ने चौकीदार के साथ ही इंस्टिट्यूट प्रबंधन से जुड़े लोगों को इसकी जानकारी दी और पुलिस मौके पर पहुंच आरोपी युवक को पकड़कर ले गई है।

नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के कर्मचारियों ने बताया कि महिला ट्रेनिंग सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था का कोई इंतजाम नही है और नाही रात्रिकालीन वार्डन की।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles