WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी के लिए समुचित व्यवस्था के दिए निर्देश*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 22 अक्टूबर 2024*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। साथ ही समय-सीमा में विभागवार लंबित विभिन्न प्रकरणों एवं आवेदनों पर कार्यवाही की जानकारी लेते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी लिए के आवश्यक तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारी रखें। धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर श्री दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक में जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी कार्य हेतु उपयुक्ता की जांच कर सत्यापन करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रानिक तौल यंत्र, माउस्चर मीटर और बारदाने के समुचित व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मंडी निरीक्षकों को भी धान खरीदी के दौरान पूरी सक्रियता के साथ कार्य करते हुए निगरानी रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में राशनकार्डधारियों और उनके सदस्यों के ईकेवायसी कार्य की जानकारी लेते हुए कार्य में प्रगति लाने और पंजीकृत श्रमिकों में से शेष श्रमिकों का राशन कार्ड बनाने के निर्देश श्रम अधिकारी को दिए।
कलेक्टर ने बस्तर ओलंपिक के पंजीयन की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले में पंजीयन में प्रगति आई है। पंजीयन की तिथि में 25 अक्टूबर तक वृद्धि हुई है। उन्होंने पंजीयन में और प्रगति लाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही जिले में बस्तर ओलंपिक के आयोजन के लिए मैदानों का चिन्हांकित कर सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में तेजी लाने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नये स्वीकृत आवास निर्माण में प्रगति लाने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत अपूर्ण निर्माण कार्यों के प्रगति में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles