Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशसैनिक

**शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि: पुलिस स्मृति दिवस पर कोंडागांव में पूर्व सैनिकों और युवाओं का आयोजन**

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 21 अक्टूबर 2024*

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के तत्वावधान में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन विकास नगर स्टेडियम में हुआ, जहां परिषद के पदाधिकारियों के साथ निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक-युवतियों ने भाग लिया। सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों को नमन किया और “पुलिस स्मृति दिवस अमर रहे” के नारे लगाए।

जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि 21 अक्टूबर को पूरे भारत में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। यादव ने कहा, “यह दिन हमें उन वीर जवानों की याद दिलाता है, जिन्होंने कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।”

कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सचिव उमेश साहू, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, पूर्व सैनिक ढालेश साहू, सेवारत सैनिक टंकेश्वर सेन, हरीश कोर्राम सहित 250 युवा एवं युवतियां उपस्थित रहे, जिन्होंने निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles