WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*पुलिस लाईन कोण्डागांव में पुलिस स्मृति दिवस परेड का किया गया आयोजन*

कोण्डागांव पुलिस द्वारा दी गई शहीद पुलिस जवानों को श्रंद्धाजलि।

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीद जवानों के परिजनों की समस्याओं से हुए रूबरू।

शहीद जवानों के परिजनों को श्रीफल एवं साल से किया गया सम्मानित।

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 21 अक्टूबर 2024*

आज से 55 वर्ष पहले 21 अक्टूबर 1959 को तिब्बत में चीन के साथ भारत की 2500 मील लंबी सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत के पुलिसकर्मियों की तीन बटालियन पर थी। पहले दो बटालियन अपनी गस्त पूरी करके वापस आ गए लेकिन तीसरी बटालियन गस्त से वापस नहीं लौटी। उत्तर-पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स इलाके में तैनात इन पुलिस कर्मियों की टुकड़ी पर चीनी सेना ने घात लगाकर हमला कर दिया। इसमें हमारे 10 जवान शहीद हो गए वहीं 7 जवान घायल हो गए।

इस घटना के 23 दिनों बाद 13 नवंबर 1959 को चीनी सेना ने उन जवानों के शव भारत को वापस किये। मरणोपरांत वीरता के लिए अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। पुलिस कर्मियों के बलिदान और देश के लिए किये गए योगदान को देखते हुए जनवरी 1960 में पुलिस महानिरीक्षकों के वार्षिक सम्मेलन में 21 अक्टूबर को हर साल पुलिस दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया। इस दिन को पुलिस बल के साथ राज्य पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल एवं अर्धसैनिक बल इस दिन को एक साथ मिलकर मनाते हैं।

इसी तारतम्य में कोण्डागांव पुलिस द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष रक्षित केन्द्र कोण्डागांव में शहीद स्मारक के समीप शहीद परेड का आयोजन कर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तथा उनकी बहादुरी को याद किया गया तथा दिनांक 01.09.2023 .से 31.08.2024 तक कर्तव्य पर शहीद हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के नामावली का वाचन किया गया बाद शहीद स्मारक को सलामी दी गई एवं परेड कमाण्डर द्वारा शोक शस्त्र कराकर शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी गई।

शहीद स्मृति कार्यक्रम 2024 में शहीद जवानों के परिजनों को कलेक्टर श्री कुणाल दुतावत, पुलिस अधीक्षक अधीक्षक कोण्डागांव श्री वाय अक्षय कुमार द्वारा श्रीफल देकर सम्मानित किया तथा शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों कि समस्याओं से रूबरू हुए तथा उनकी समस्याओं को हर सम्भव दूर करने का आष्वसन दिये।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर कोण्डागांव श्री कुणाल दुतावत, पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री वाय अक्षय कुमार, सीआरपीएफ188 कोण्डागांव 2आईसी श्री अभिज्ञान कुमार आईटीबीपी 41 कोण्डागांव कमाण्डेट श्री बी0सी0 सरकार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स कोण्डागांव, सभी राजपत्रित अधिकारी जिला पुलिस कोण्डागांव, भूतपूर्व सैनिक के पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा शहीद जवानों के परिजन एवं कोण्डागांव पुलिस के कर्मचारी सम्मलित हुए।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles