WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*विधायक किरण देव की पहल पर जगदलपुर विधानसभा में चार महतारी सदन स्वीकृत*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*मातृशक्तियों को स्वावलंबी बनाने ग्रामीण क्षेत्रों में होगा महतारी सदन का निर्माण : किरण देव*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 20 अक्टूबर 2024*

प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने भाजपा प्रदेश सरकार ने महतारी वंदन योजना आरंभ की थी। अब छत्तीसगढ़ की मातृशक्तियों को स्वावलम्बी बनाने हेतु महतारी सदन का निर्माण विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में किये जाने का निर्णय भाजपा प्रदेश सरकार ने लिया है। महतारी सदन में ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें उनके ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का पुनीत उद्देश्य रखा गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के अनुशंसा पर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चार स्थलों में महतारी सदन बनाने की स्वीकृति छत्तीसगढ़ सरकार से प्राप्त हुई है। जिसमें जगदलपुर विधानसभा के नानगुर, मारकेल एक, चिंगपाल दरभा,कोलेंग दरभा पंचायत क्षेत्र में महतारी सदन निर्माण कार्य करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पंचायत मंत्री विजय शर्मा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के पहल पर क्षेत्र का चौमुखी विकास हो रहा है।
इसी तारतम्य में जगदलपुर विधानसभा के चार क्षेत्रों में महतारी सदन का निर्माण कार्य की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा महतारी सदन के निर्माण से हमारी मातृशक्ति आत्मनिर्भर बनने के साथ स्वावलंबी जीवन जीने एवं सशक्त होने का अवसर मिलेगा। महतारी सदन में महिलाओं के प्रशिक्षण करने के साथ रोजगार के अवसर सुलभ कराकर स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने जगदलपुर विधानसभा के लिए चार महतारी सदन नानगुर, मारकेल एक, चिंगपाल दरभा, कोलेंग दरभा में लागत 24 लाख 70 हजार रुपए में प्रत्येक महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। इन क्षेत्रों में महतारी सदन के निर्माण से हमारी मातृशक्ति महिला बहनों को काफी सुविधा प्राप्त होगी।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles