Breaking
*महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* 

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*स्वच्छ भारत मिशन के तहत कोण्डागांव में आंकाक्षी शौचालय का किया गया भूमि पूजन*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 08 अक्टूबर 2024*

कोण्डागांव के विकास नगर स्थित चिकन मार्केट में आज स्वच्छ भारत मिशन के तहत आंकाक्षी शौचालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जकसेतु उसेण्डी, पार्षद श्री अंकुश जैन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे एवं नगर पालिका के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना और खुले में शौच से मुक्ति दिलाना है। इस मिशन के अंतर्गत यह शौचालय स्थानीय नगर वासियों के साथ बाहर से आये हुए ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करेगा, जिससे न केवल स्वच्छता में सुधार होगा, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी।
दुकानों के संचालकों ने भी इस पहल का समर्थन किया और शौचालय निर्माण को लेकर अपनी सहमति व्यक्त की। इस प्रकार की योजनाएं न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि सामाजिक जागरूकता को भी जागृत करती हैं। नगर पालिका का यह प्रयास कोण्डागांव में स्वच्छता के नए मानक स्थापित करेगा, जिससे सभी नागरिकों को लाभ मिलेगा।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles