WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कोंडागांव के छात्रों ने जोन स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में किया जिले का नाम रोशन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 04 अक्टूबर 2024*

जगदलपुर में आयोजित जोन स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024 में कोंडागांव जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में कोंडागांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उड़ीदगांव, विकासखंड माकड़ी के छात्र संतलाल नेताम और हरिश मरकाम ने अपने मैथमेटिकल मॉडल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के बाद दोनों छात्रों का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी 2024 के लिए हुआ है, जो 15 से 18 अक्टूबर के बीच अंबिकापुर में आयोजित होगी। इस सफलता के लिए छात्रों को विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका श्रीमती दुर्गेश्वरी साहू का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य चांडक ने इस अवसर पर प्राचार्य फूलनदेवी नेताम और दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए गांधीजी के शब्दों को दोहराया, ष्भारत की सच्ची प्रतिभा सुदूर गांवों में बसती है। जिस दिन गांव का हर बच्चा शिक्षित होगा, उस दिन भारत पूर्ण विकसित राष्ट्र बन जाएगा।
इस कार्यक्रम के जिला प्रभारी, पीएम श्री सेजेस महात्मा गांधी वार्ड कोंडागांव के व्याख्याता अखिलेश गायधने ने विज्ञान शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में भारत के युवा विश्व में सबसे बड़ी प्रतिभा के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने कहा, विज्ञान शिक्षा का प्रसार युवाओं की क्षमता को निखारने के लिए आवश्यक है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles