WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*स्वच्छता के लिए निरंतर कार्य करने की जरूरत- विधायक सुश्री उसेंडी*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*विधायक सुश्री उसेंडी ने स्वच्छता के अग्रदूतों को किया सम्मानित*
*स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन पर सफाई मित्र सम्मान समारोह*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 02 अक्टूबर 2024*

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 के तहत 17 सितंबर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का आज महात्मा गांधी की जयंती पर समापन हुआ। इस मौके पर स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन विधायक कोंडागांव एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में शहर के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि आज हमारे देश के दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन हो रहा है। लेकिन ये सिर्फ पखवाडे का समापन है, स्वच्छता के लिए तो हमें निरंतर कार्य करना है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत 17 सितंबर से लगातार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे लोगों मंे स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई। उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वच्छता की महत्ता को समझते हुए अपने स्वभाव एवं संस्कार में स्वच्छता का भाव लाने की जरूरत है।

उन्होंने सफाई मित्रों की सराहना करते हुए कहा कि हम सब इनके प्रति कृतज्ञ हैं कि हमारे घर और शहर को स्वच्छ रखने के लिए वे दिन-रात मेहनत करते हैं। उन्होंने शहर में ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने की जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए जिले के नागरिकों से स्वस्फूर्त होकर रक्तदान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपने-अपने मां के नाम पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देने की भी अपील करते हुए कहा कि हमारे कोंडागांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 17 सितंबर से जिले में, सभी ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों में सामुदायिक स्वच्छता के लिए अभियान चलाया गया। स्वच्छता हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और हमारी सामूहिक जवाबदेही है। कोई शहर तब तक स्वच्छ नहीं बन सकता, जब तक स्वच्छता को दूसरे की जिम्मेदारी मानेंगे। स्वच्छता दीदी दिन-रात शहर को स्वच्छ रखने के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों के कल्याण के लिए स्वच्छता किट प्रदाय करने के साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ उसे लाभान्वित भी किया जा रहा है। नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी ने कहा कि स्वच्छता दीदी हर मौसम में अपने दायित्वों का निर्वहन कर शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान देती हैं। इस कार्य में सभी का सहयोग आवश्यक है। श्री दीपेश अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को मिशन बनाया, जिससे देश के नागरिक साफ-सफाई के प्रति जागरूक हुए। स्वच्छता की शुरूआत सबसे पहले हमें अपने घर से करनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छता दीदीओं को शहर को स्वच्छ रखने में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद् कोण्डागांव एवं नगर पंचायत फरसगांव के स्वच्छता दीदी एवं सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, जिले के स्वच्छ एवं सुन्दर संस्थाओं, पूर्व सैनिकों को कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विधायक सुश्री उसेण्डी ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य परिक्षण भी किया गया। इस अवसर पर एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिनेश डे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदी उपस्थित थीं।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles