Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

गांजा तस्करी का आरोपी कैदी पुलिस की गिरफ्त से फरार

जेल में दाखिला करने के दौरान हुआ फरार

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर27 सितम्बर 2024*

शहर में फिर एक कैदी पुलिस की चंगुल से फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, आमागुड़ा के पास एक कैदी पुलिस की हिरासत से फरार हो गया, जो गांजे तस्करी का आरोपी था. घटना उस समय की है जब कैदी को कोंडागांव न्यायालय से सजा सुनाए जाने के बाद जगदलपुर सेंट्रल जेल में दाखिल करने एक यात्री बस से ले जाया जा रहा था. पुलिसकर्मी कैदी के साथ बस में यात्रा कर रहे थे, लेकिन कैदी मौका पाकर जवानों को चकमा देकर फरार हो गया.

यह घटना बस्तर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है. आरोपी केशकाल का रहने वाला है. बस्तर एएसपी ने इसकी पुष्टि की है. बताया जा रहा कि आमागुड़ा के पास पुलिस चाय पीने रुकी थी, इस दौरान मौका पाकर कैदी फरार हो गया. कैदी ने आमागुड़ा के पास के जंगलों की ओर भागकर छिपने का प्रयास किया, पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर जंगल को चारों ओर से घेर लिया. बस्तर पुलिस के साथ मिलकर कोंडागांव पुलिस कैदी की तलाश में जुटी हुई है. यह सप्ताहभर में कैदी फरार होने की दूसरी घटना है, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.

कुछ दिनों पहले ही चोरी के आरोप में पेशी पर गए दो कैदियों के फरार होने की खबर सामने आई है. इन कैदियों को जगदलपुर जेल से दंतेवाड़ा में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उन्होंने भागने की कोशिश की. घटना के दौरान एक कैदी समीर खान को पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया. दूसरा कैदी अनाज खान अभी भी फरार है. फरार कैदी खेत और जंगल का सहारा लेकर भाग निकला, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles