Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में करें निराकृत-कलेक्टर हरीस एस.

राजस्व अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 24 सितम्बर 2024*

कलेक्टर हरीस एस. ने कहा कि राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने पर सकारात्मक पहल किया जाए। जो प्रकरण समयावधि से बाहर के हैं उसे सर्वोच्च प्राथमिकता देकर निराकृत किया जाए। उन्होंने आरबीसी 6-4 के तहत राहत एवं आपदा से संबंधित प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ तत्काल निराकृत किये जाने कहा, ताकि प्रभावित व्यक्तियों को समय पर सहायता सुलभ हो सके। कलेक्टर ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने फौती-नामांतरण के कार्य में अद्यतन प्रगति लाने के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए।*

*कलेक्टर ने बैठक में भू-अर्जन के लंबित प्रकरण, अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण अविवादित खाता, विवादित खाता विभाजन, भू-राजस्व की बकाया वसूली, भूमि-बंटन, राजस्व कार्यालय के निर्माण की प्रगति, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, अभिलेख कोष्ठ में न्यायालयीन प्रकरणों की जमा करने की स्थिति, डीसी अर्थदंड की वसूली इत्यादि की न्यायालयवार समीक्षा की। उन्होंने नक्शा बटांकन के प्रकरणों को प्राथमिकता निर्धारित कर 15 नवम्बर तक पूर्ण किये जाने कहा। वहीं सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण हेतु खरीफ फसल कटाई के पश्चात ध्यान केन्द्रीत करने के निर्देश दिए। साथ ही न्यायालयों में दर्ज राजस्व प्रकरण, आरबीसी 6-4 के प्रकरण, पुराने प्रकरण को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वन ग्राम से घोषित राजस्व ग्रामों में वन भूमि पर काबिज लोगों को पात्रता के आधार पर वनाधिकार पट्टे प्रदाय किये जाने हेतु सम्बन्धितों से आवेदन तथा अन्य प्रक्रिया पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीफ गिरदावरी के शेष कार्य को 30 सितम्बर तक अनिवार्य तौर पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में असर्वेक्षित ग्राम, राजस्व गांव के गठन के संबंध में भी चर्चा किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी एवं श्री प्रवीण वर्मा सहित सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles