Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान व गुण्डाधूर सम्मान हेतु अनुशंसा आमंत्रित

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 22 सितंबर 2024*

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवंबर को खेल विभाग द्वारा राज्य के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को दिये जाने वाले गुण्डाधूर सम्मान व तीरंदाजी खिलाड़ियों हेतु महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए वर्ष 2024-25 में अनुशंसा आमंत्रित की गई है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि गुण्डाधूर सम्मान हेतु ऐसे खिलाड़ी पात्र होंगे जो वर्ष 2023-24 में सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुये पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।

इसी प्रकार महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान हेतु ऐसे खिलाड़ी पात्र होंगे जो वर्ष 2023-24 में तीरंदाजी की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप सीनियर वर्ग या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर भाग लेते हुये पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।

सम्मान के लिए उन खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर विचार किया जाएगा जो छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी हैं। अनुशंसा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 सितम्बर 2024 है।

अधिक जानकारी विभागीय वेबसाईट www.sportsyw.cg.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles