स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने सहकारिता विभाग की हुई बैठक
सभी लैम्पस में स्वच्छता गतिविधियों का होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 21 सितंबर 2024* ‘
‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ अभियान-2024 की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ के सफल आयोजन एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में लगातार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज स्वच्छता अभियान के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला सहकारिता विभाग की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई के द्वारा जिले के सभी लैम्पस के आस-पास स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन करने एवं लैम्पस परिसर में 100 पेड़ लगाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा निरंतर स्वच्छता के प्रति कृषकों को जागरूक करने और स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 में सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देश दिया गया। इस अवसर पर ए.के. नामदेव, प्रभारी सहायक पंजीयक, जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अधिकारी एवं समस्त लैम्पस प्रबंधक उपस्थित रहे।



