Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

जमीन विवाद को लेकर युवक की हुई हत्या..

*तीनों आरोपी गिरफ्तार..*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर,18 सितंबर 2024*

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मे बस्तर पुलिस द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूध्द लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जिस तारतम्य में ग्राम बडांजी 01राऊतपारा में पुराने जमीन विवाद की बात को लेकर प्रार्थियां ललिता यादव पति मुन्ना लाल यादव उम्र 45 वर्ष साकिन बडांजी 01 राउतपारा के पुत्र परमेश्वर यादव उम्र 25 वर्ष निवासी बडांजी 01 राउतपारा को लोहे की टंगिया एवं डण्डे से मारकर हत्या कर दिये है प्रकरण के सभी आरोपीयों को घटना घटित होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर त्वरित कार्यवाही करने में सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 17.09.2024 को प्रार्थीयां थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसके पुत्र मृतक परमेश्वर यादव निवासी बडांजी 01 राउतपारा को घटना दिनांक 16.09.2024 को पुरानी जमीन विवाद की बात को लेकर आरोपीगणो द्वारा एक राय होकर हत्या किये है प्रार्थीयां की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 52 / 2024 धारा 296,115 (2),103(1), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान सुचना प्राप्त होने
पर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एवं एस.डी.ओ.पी. लोहण्डीगुड़ा ईश्वर त्रिवेदी से निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी बडांजी रवि कुमार बैगा के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल ग्राम बडांजी 01 राउतपारा आरोपियों के घर पहुंचकर घेरा बंदी कर आरोपीगणो 1- दयाराम यादव पिता स्व. सामनाथ यादव जाति राऊत उम्र 58 वर्ष, 2- हलधर यादव पिता दयाराम यादव जाति राऊत उम्र 34 वर्ष 3- बलराम यादव पिता दयाराम यादव उम्र 30 वर्ष तीनो निवासी ग्राम बड़ांजी -01 राऊतपारा थाना बड़ाजी जिला – बस्तर (छ.ग.) से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त हथियार टंगिया व डण्डा जप्त कर दिनांक 17.09.2024 को विधिवत गिरफ्तारी के कारणो से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय जगदलपुर पेश किया गया। आरोपियो को घटना घटित करने 24 घण्टे भीतर बडांजी पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने से पीडित परिवार एवं गांव के लोगो मे पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच एवं विश्वास और ज्यादा बढ गया है।

*महत्वपूर्ण पूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-*
उनि रवि कुमार बैगा थाना प्रभारी बडांजी सउनि बनमाली बघेल
आर.क. 267 सुकमन पाण्डे
आर.क. 550 प्रदीप शुक्ला
बस्तर फा. आर. 3249 दुरभांषु कश्यप डीएसएफ आर. 4088 बंशी कश्यप

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles