WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

सदस्यता अभियान वैचारिक प्रतिबद्धता का उत्सव – केदार कश्यप

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

सामाजिक समरसता व सदभाव के साथ सर्व समाज के मध्य पहुंच रहे हमारे कार्यकर्ता

*छत्तीसगढ़ आजतक,नारायणपुर 15 सितंबर 2024*

भारतीय जनता पार्टी इन दिनों सदस्यता अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान को लेकर विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम हो रहे हैं। उसी क्रम में आज नारायणपुर जिले के बंगलापारा वार्ड में संगठन पर्व के निमित्त सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वनमंत्री व नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने कहा की सदस्यता पर्व हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्सव की तरह है। हम सभी अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की रीति नीति से परिचित करवाकर उन्हें संगठन से जोड़ें। इसके लिए हमें सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी दृष्टि रखनी होगी।

केदार कश्यप ने कहा, भाजपा सामाजिक समरसता व सदभाव के मंत्र पर आगे बढ़ती है, हमारे लिए जनकल्याण का मार्ग अंत्योदय का है, इसलिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी राष्ट्र व संगठन हित में परिश्रम और त्याग से पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा, आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, यह हमारी विचारधारा के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम, भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा, जयप्रकाश शर्मा, जैकी कश्यप, नरेंद्र मेश्राम, मो. फिरोज, प्रशांत सिंह, लालू पोटियावाला, राजेंद्र प्रजापति, आनंद नेताम, गुलाब बघेल, अतुल नेताम, रीता मंडल, प्रभा महंत, केसर निषाद, बबीता ठाकुर, भगवती हलधर, देवली पोटाई, महेश्वरी कवाची, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles