Breaking
*महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* 

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

फ्लोरोसिस रोकथाम के लिए हुई अंतर्विभागीय बैठक

कलेक्टर ने दिए ठोस रणनीति तैयार करने के निर्देश

सभी विभागों को एकजुट होकर काम करने पर जोर

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 21 अगस्त 2024*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में मंगलवार को फ्लोरोसिस रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण अंतर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शिक्षा विभाग,महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में फ्लोरोसिस के प्रभाव को कम करने और इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए ठोस रणनीति तैयार करना था।
फ्लोरोसिस एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो फ्लोराइड की अधिक मात्रा के सेवन से होती है। यह समस्या आमतौर पर उन क्षेत्रों में होती है जहां पीने के पानी में फ्लोराइड की मात्रा सामान्य से अधिक होती है। फ्लोराइड एक रासायनिक तत्व है, जो स्वाभाविक रूप से जल स्रोतों में पाया जाता है। जब इसके स्तर में अत्यधिक वृद्धि होती है, तो यह दांतों और हड्डियों में फ्लोरोसिस नामक रोग का कारण बनता है। इस बीमारी से दांतों और हड्डियों में विकृति, दर्द, और हड्डियों के कमजोर होने जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले में फ्लोरोसिस से प्रभावित गांवों की फ्लोराइड रिमूवल प्लांट को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित विभागों को एकजुट होकर इस समस्या का समाधान निकालने पर जोर दिया। लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग को उन सभी स्थानों पर फ्लोराइड रिमूवल प्लांट की नियमित जांच करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग को पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को फ्लोराइड के प्रभाव से बचाया जा सके। पोषणयुक्त भोजन शरीर में फ्लोराइड के अवशोषण को कम करने में सहायक होता है। विशेष रूप से कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी से भरपूर भोजन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए चूंकि ये पोषक तत्व फ्लोराइड के प्रभाव को कम करने में मददगार होते हैं। स्वास्थ्य विभाग को फ्लोरोसिस की स्क्रीनिंग गतिविधियों को और भी तेज करने के निर्देश दिए गए। जिससे पहले से चल रही स्क्रीनिंग प्रक्रिया को और भी व्यापक और प्रभावी बनाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि प्रभावित व्यक्तियों को उचित चिकित्सा सहायता और परामर्श मिले।
कलेक्टर ने इस बात पर भी जोर दिया कि फ्लोरोसिस की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान को और भी तेज किया जाए। आम जनता को इस रोग के कारण, लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि लोगों में जागरूकता आए।
बैठक के अंत में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि सभी विभागों को आपसी समन्वय और सहयोग से फ्लोरोसिस के नियंत्रण के लिए काम करने की जरूरत है। फ्लोरोसिस जैसी गंभीर समस्या का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव है और इसके लिए सभी विभागों को एकजुट होकर काम करना होगा।
इस बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles