Breaking
*महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

अवैध शराब बिक्री के मामले में कोंडागांव पुलिस की कार्यवाही।

मादक पदार्थ शराब की बिक्री करने वालो को किया गया गिरफ्तार।

2 अलग अलग मामलो में आरोपीगणों से अवैध शराब को किया गया जप्त।

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 14 अगस्त 2024*

जिला कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा अवैध मादक पदार्थो के तस्करो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रूपेश कुमार डांडे (रा.पु.से.) एवं पुलिस अनुविभागिय अधिकारी श्री रूपेश कुमार (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में कोतवाली पुलिस के द्वारा 02 दिनों में 02 अलग अलग मामलो में आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

पहली कार्यवाही

दिनांक 12.08.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि यशवंत कुलदीप पिता राजेश कुलदीप अपने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 27 P 0718 से अवैध मादक देसी महुआ शराब लेकर बिक्री करने जा रहा है जिसकी सूचना पर थाना स्टाफ के द्वारा अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर मुखबीर के बताएं अनुसार गाड़ी को रोककर चेक किया गया जिसमे संदेही यशवंत कुलदीप के कब्जे से अवैध देसी महुआ शराब लगभग 7 लीटर कीमती ₹700 का प्राप्त होने से देशी महुआ शराब और मोटर साईकिल को जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया।

दूसरी कार्यवाही

दिनांक 13.08.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम राजागांव का निवासी केवल राम नेता अपने चिकन सेंटर में अवैध रूप से धन लाभ प्राप्त करने हेतु अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस के द्वारा मुखबिर की बताएं स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही की गई। आरोपी केवल राम नेताम पिता स्व रामचंद्र नेताम निवासी बड़े पारा राजागांव थाना कोंडागांव के कब्जे से 10 नग केन बियर, 09 नग madoff का पौआ, 07 नग goa का पौवा, कुल 7880ml जुमला कीमत 5200 रुपए और नगद 800 रुपए कुल 6000 रुपए को जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया।

सम्पूर्ण विवेचना में निरी. सौरभ उपाध्याय, सउनि. प्रभुलाल डहरिया, सउनि. दिनेश पटेल, प्र.आर. 301 महेंद्र ठाकुर, प्र.आर. 90 नरेंद्र देहारी, आर. 596 सुखी राम राजपूत एवं थाना स्टाप का विशेष योगदान रहा।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles