Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोटपारा कोंडागांव में हुआ तिरंगा रैली का आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान की शुरूवात हुई तिरंगा रैली से

आजादी के महापर्व की शुरूआत बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली

तिरंगा रैली के माध्यम से बच्चों ने दिया राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश

छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 10 अगस्त 2024—

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोटपारा कोंडागांव में शनिवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों द्वारा सभी बच्चों को तिरंगा वितरित किया गया। बच्चों ने तिरंगा रैली के माध्यम से लोगों में देश भक्ति का भाव जगाने और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव का संदेश देने का कार्य बखूबी निभाया।
कार्यक्रम की शुरूआत बैंड की धुन पर राष्ट्रगान से हुई, तत्पश्चात् शाला के नव निर्वाचित हेड ब्वाय हिमांश उसेंडी,हेड गर्ल इसिका मजूमदार और स्कूल सेक्रेटरी जीवितेश मेश्राम, एवम प्रतीक्षा प्रधान को शेशे पहनाकर डीईओ आदित्य चांडक द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक ने उपस्थित सभी लोगों और बच्चों सेे अपने घरों में तिरंगा फहराने और सोश्ल मीडिया एकांउट की डी पी में अपने फोटो के साथ तिरंगे की फोटो लगाने की अपील की।
तिरंगा रैली की शुरूआत पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों द्वारा सभी बच्चों को तिरंगा वितरित कर किया गया। इस अवसर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने और तिरंगे से लोगों को जोड़ने के इस महाअभियान में हर भारतवासी को अपना योगदान देना चाहिए।
शाला के प्राचार्य शिवलाल शर्मा ने कहा कि इस पहल का मकसद हर भारतीय को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। उन्होंने इस अवसर पर स्कूल के हर शिक्षक और बच्चों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ सेल्फी क्लिक करके उसे ींतहींतजपतंदहंण्बवउ में अपलोड करने का आग्रह भी किया।
गौरतलब है कि आजादी के महापर्व को विशेष बनाने के लिए भारत सरकार ने 09 अगस्त से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाने का एलान किया है जो 15 अगस्त तक चलेगा। आजादी के अमृत महोत्सव के साथ ही 2022 में शुरू किए गए इस अभियान में 2022 में कुल 6 करोड़ लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी फोटो मंत्रालय से साझा की थी। जबकि 2023 में दस करोड़ लोगों ने अपनी फोटो तिरंगे के साथ भेजी थी। उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष ये संख्या और अधिक बढ़ेगी।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के श्री सूरज यादव , श्री उमेश साहू, श्री सोमेश्वर भारती,श्री रिकेश कुंवर, डी एम सी श्री महेंद्र पांडे, श्री वेणु गोपाल राव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रूबी भट्टाचार्य ने किया।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles