Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर श्री दुदावत ने विकासनगर स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के तैयारियों का लिया जायजा

छत्तीसगढ़ आजतककोंडागांव, 10 अगस्त 2024—

जिला मुख्यालय कोंडागांव के विकास नगर स्टेडियम में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गरिमापूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। आगामी 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की अंतिम तैयारी का जायजा लिया जाएगा।
कलेक्टर श्री दुदावत ने स्टेडियम के आस-पास साफ-सफाई और रंग-रोगन अच्छी तरह से करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मंच व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों के लिए बैठक व्यवस्था व निमंत्रण पत्र, विद्युत व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, गाड़ी पार्किंग, प्रवेश द्वार, परेड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने शहीदों के परिजनों के सम्मान, देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित करने हेतु आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, अतिरिक्त पुसिल अधीक्षक रुपेश कुमार डांडे, अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुश्री निकिता मरकाम, पुलिस उपाधीक्षक श्री सतीश भार्गव सहित राजस्व, पुलिस, शिक्षा, लोक निर्माण, उद्यानिकी, उद्योग और नगरीय निकाय के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles