Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

थाना कोण्डागांव में नए कानूनों पर कार्यक्रम का आयोजन

जुलाई से लागू हो रहे तीन नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के बारे में जानकारी प्रदान करना उदेश्यथा।

जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी और पत्रकार भो हुए सम्मिलित

कलेक्टर व एसपी ने किया सभा को किया संबोधित

छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 1 जुलाई 2024—थाना कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव में आज दिनांक 01/07/2024 को 1 जुलाई से लागू हो रहे नए कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत (IAS) और मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वाय अक्षय कुमार(IPS) उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को 1 जुलाई से लागू हो रहे तीन नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के बारे में जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में इन नए कानूनों की प्रमुख विशेषताओं और नागरिकों पर उनके प्रभाव पर चर्चा की गई।
इस अवसर में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी एवं दीपेश अरोरा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, जिला अभियोजन अधिकारी कोंडागांव, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रुपेश कुमार डांडे , श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक के. पी . मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव, थाना प्रभारी कोंडागांव सौरभ उपाध्याय, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पत्रकार गण, पूर्व सैनिक, कोटवार, गायता, पटेल, व आमजन व पुलिस अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम नागरिकों को नए कानूनों के बारे में जागरूक करने और उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी प्रदान करने में सफल रहा।

साथ ही थाना अनंतपुर में भी नए कानून के संबंद में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज दिनांक 01..07..2024 को पुलिस अंतपुर में समय 11 बजे से भारतीय नवीन कानून जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया कार्यशाला में थाना अनंतपुर अंतर्गत सरपंच, पंच गण , सचिव,कोटवार प्रमुख व्यक्ति पटेल एवं ग्रामीणों तथा शिक्षक महिलाएं , समस्त थाना स्टाफ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित आए जिन्हे नवीन कानून 2023 भारतीय न्याय सहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा साहिता व भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के संबध में तथा साइबर अपराध , महिला व बाल अपराध , यातायात के नियम व नशा मुक्ति के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। अंत में राष्ट्र गान कर कार्यशाला समापन किया गया जिसका आए सभी के द्वारा उक्त कार्यक्रम का सहारना व्यक्त किया ।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles