Breaking
*महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* 

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

योजना एवं सांख्यिकी सचिव श्री अंकित आनन्द ने किया करनपुर और जुगानी कलार ग्रामीण औद्योगिक पार्क का अवलोकन

महिला स्व-सहायता समूहों,उद्यमियों और पंचायत पदाधिकारियों से उत्पादक गतिविधियों के बारे में की चर्चा

छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 17 जून 2024--राज्य शासन के योजना एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव श्री अंकित आनन्द ने सोमवार को जिले के कोंडागांव विकासखंड के करनपुर और फराशाओं विकासखंड के जुगानी कलार स्थित ग्रामीण औद्योगिक पार्क का अवलोकन कर उत्पादक गतिविधियों में सलंग्न महिला स्व-सहायता समूहों तथा उद्यमियों से रूबरू होकर उनकी आर्थिक गतिविधियों के बारे में चर्चा की। वहीं पंचायत पदाधिकारियों से भेंटकर इन ग्रामीण औद्योगिक पार्क के अधोसंरचना एवं संचालन के सम्बंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक श्री विनय सिंह, फरसगांव जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जीएल चुरेंद्र और सीईओ जिला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
सचिव श्री अंकित आनन्द ने जिले के कोंडागांव विकासखण्ड अंतर्गत करनपुर ग्रामीण औद्योगिक पार्क में धातु शिल्प, वेल्डिंग, दोना-पत्तल, और मसाला उत्पादन इकाई का अवलोकन किया तथा कच्चा माल की आपूर्ति, उत्पादन पश्चात विक्रय के सम्बंध में जानकारी ली।

इस दौरान धातु शिल्प उत्पादन से जुड़े महिला समूह के सदस्यों ने बताया कि वे वर्तमान में कोण्डागांव से पीतल लाकर शिल्प तैयार करते हैं। यहां बेल मेटल से तैयार लगभग 23 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामग्री का विक्रय किया गया है, जिससे लगभग 11 लाख रुपए की आमदनी हुई है।
जुगानी कलार में बांस शिल्प तैयार करने वाली महिलाओं ने बताया कि बांस की आपूर्ति स्थानीय किसानों से होती है। दोना-पत्तल की आपूर्ति स्थानीय व्यापारियों को करती हैं। वहीं मसाले की आपूर्ति सी-मार्ट के साथ ही स्थानीय व्यापारियों को की जाती है। जुगानी कलार में अब तक 2.17 लाख रुपए के दोना पत्तल, 1.74 लाख रुपए के मसाला और 2.33 लाख रुपए के बांस शिल्प का विक्रय किया गया है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles