Breaking
*महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* 

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कोण्डागांव पुलिस ने नाबालिक बालिका को अपहरण़ करने वाले आरोपी अजय ठाकुर को किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 16 जून 2024–जिला कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक श्री वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ है की महिला संबंधित अपराध में आरोपीगणो के तत्काल गिरफ्तार किया जाए, इसी तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक रूपेश डाण्डे के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के नेतृत्व में कोण्डागांव पुलिस ने, नाबालिक महिला को बहला फुसलाकर अपहरण़ करने वाले आरोपी अजय ठाकुर को दिनांक 16.06.2024 को गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी द्वारा दिनांक 01.02.2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कही ले गया है कि रिपोर्ट पर गुम इन्सान क्रमांक 14/2024 एवं अपराध क्रमांक 71/2024 धारा 363 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी का लगातार पता तलास किया जा रहा था, इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुआ की अजय ठाकुर के द्वारा अपहृता को बहला फुसलाकर इन्दौर लेकर गया है, जिस पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना कोंडागांव पुलिस के द्वारा एक टीम गठित कर इंदौर टीम रवाना किया गया, जहा पुलिस टीम के द्वारा इन्द्रौर पहुचकर आरोपी अजय ठाकुर पिता कलीराम ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी जाति बुनकर निवासी नांदियाखेड़ा तहसील फरसुद जिला खण्डवा (मध्यप्रदेश) के कब्जे से पीड़िता अपहृता नाबालिक बालिका को बरामद किया गया। आरोपी को दिंनाक 16.06.2024 के 11/30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक नवल कोडोपी , स.उ.नि. अनीता मेश्राम, म.आर. 3011 प्रेमबती नेताम, आरक्षक मनोज पोयाम (सायबर सेल कोण्डागॉव) का विशेष योगदान रहा।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles