WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने प्रार्थियो को लौटाए 45 लाख के गुम मोबाईल।

कोंडागांव एसपी के आदेश से साइबर सेल ने अभियान चलाकर 20 दिन में ढूंढें 230 मोबाईल।

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

वन प्लस, सैमसंग जैसी महंगी मोबाइल के साथ बड़ी संख्या में लाखों रुपए के मोबाइल किए गए बरामद।

गुम मोबाईल मिलते ही मोबाईल मालिको के खिले चेहरे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समारोह आयोजित कर वितरण किए गए मोबाइल।

कोण्डागांव पुलिस द्वारा विगत 06 माह में 400 से अधिक गुम हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया गया है।

छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 6 जून 2024–जिले में साइबर सेल तथा थाना, चैकी को गुम मोबाइलों के संबंध में लगातार आवेदन प्राप्त हो रहा है । पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार द्वारा साइबर सेल की टीम को उनके दैनिक कार्यों के साथ गुम हुए मोबाइलों के खोजबीन की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।

एडिशनल एसपी श्री रूपेश डांडे तथा नोडल अधिकारी सायबर सेल श्री सतीश कुमार भार्गव के मार्गदर्शन में सायबर सेल टीम द्वारा लगातार गुम, चोरी की पतासाजी में लगे हुये हैं जिससे विगत 20 दिनों में साइबर सेल की टीम को 230 गुम हुए मोबाइलों को रिकवर करने में सफलता मिली है जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीब लगभग 45 लाख रुपए है। सायबर सेल द्वारा रिकवर किए गए मोबाइल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा सीमावर्ती राज्यों से रिकवर किया गया है। रिकवर किए गए मोबाइलों में कई महंगे सेट वनप्लस, वीवो, रेडमी, सैमसंग, रियलमी, के महंगे सेट भी है ।

मोबाइल लौटाते हुये उनके मलिकों को मोबाइल संभाल कर रखने और दोबारा नहीं गुमने कहा गया और मोबाइल उपयोग के पूर्व उन्हें एक बार फार्मेट कर उपयोग करने की सलाह दिए हैं । कई मोबाइल स्वामी ने बताया कि वे अपने मोबाइल वापसी की उम्मीद खो चुके थे, वे उन्हें दोबारा पाकर कोण्डगांव पुलिस को धन्यवाद देकर जा रहे हैं।

गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस करने और रिकव्हर करने हेतु कोण्डागांव साइबर सेल द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। साइबर सेल की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के महत्वपूर्ण दिशा निर्देशन पर विगत 06 माह में 400 से अधिक गुम हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार द्वारा मीडिया के माध्यम से संदेश दिया गया कि जिन्हें भी अन्य किसी का मोबाइल प्राप्त होता है उसे नजदीकी थाने में जमा करें, दूसरों की मोबाइल का गलत उपयोग ना करें। कभी भी बगैर बिल के मोबाइल ना खरीदें ।

मोबाइल रिकव्हर के कार्य का निष्पादन में साइबर सेल प्रभारी शशिभूषण पटेल, सउनि सागरबती सोरी, लूमन सिंह भण्डारी, अजय श्रीवास्तव, जितेन्द्र मरकाम, चैतराम मरकाम, बीजू यादव एवं मनोज पोयाम की सराहनीय भूमिका रही है ।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles