Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

मतगणना मॉक ड्रिल में तैयारियों का कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

प्रत्येक मतगणना दल से चर्चा कर मतगणना संबंधित पूछे सवाल

छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 02 जून 2024– लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतगणना 04 जून को स्थानीय शासकीय शहीद गुण्डाधुर महाविद्यालय में होने वाली मतगणना के पूर्व रविवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में मतगणना में लगे समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। जहां दोनों लोकसभा क्षेत्रों बस्तर एवं कांकेर के लिए 14-14 मतगणना टेबल लगाए गए हैं।

इस अवसर पर कलेक्टर ने मतगणना कक्ष में मतगणना टेबल, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, गणना अभिकर्ता की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, मोबाइल एवं गेजेट्स चेकिंग, मतगणना कक्ष में मूवमेंट की सीसीटीवी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाकमत पत्रों, ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना, व्हीव्हीपैट स्लिप काउंटिंग के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी मतगणना अधिकारियों से मुलाकात कर चर्चा करते हुए मतगणना से संबंधित सवालों के माध्यम से उनकी तैयारियों की परीक्षा लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मतगणना कार्य को पूर्ण सतर्कता और त्रुटि रहित तरीके से सम्पन्न करने के लिए सभी को सजग रहने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश ना देने एवं सभी की पूर्ण जांच के उपरांत ही प्रवेश देने को निर्देशित किया।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी चित्रकांत चार्ली ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग भोई, सहायक रिटर्निंग अधिकारी कोण्डागांव निकिता मरकाम, सहायक रिटर्निंग अधिकारी केशकाल अंकित चौहान सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles