WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे कोण्डागांव, नक्सली समस्या से मुक्ति विषय पर हुई बैठक, कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे कोण्डागांव, नक्सली समस्या से मुक्ति विषय पर हुई बैठक, कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात

छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 2 जून2024–छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा 2 जून की दोपहर बाद जिला मुख्यालय कोण्डागांव पहुंचे। कोण्डागांव पहुंच उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन में कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात की। दरअसल, उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा नक्सली मुक्त अभियान के तहत कोण्डागांव के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन में पहुंचकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी भी मौजूद रहीं। कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के 11 के 11 लोकसभा सीट पर जीत का दावा भी किया है।

बस्तर संभाग समेत पूरे छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार कटिबद्ध है। इसी संबंध में जिला मुख्यालय कोण्डागांव के एक निजी होटल में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया।

कोण्डागांव पहुंचने के संबंध में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, बस्तर संभाग को नक्सल मुक्त किए जाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए पुनर्वास नीति का संचालन भी किया जा रहा है, ताकि पुनर्वास योजना के तहत नक्सली समर्पण के माध्यम से विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें। बस्तर का बुद्धिजीवी संगठन निरंतर बस्तर के विकास और नक्सल मुक्ति के लिए कार्यरत है। संगठन के माध्यम से आज कोण्डागांव में एक बैठक का आयोजन किया गया है जहां बुद्धिजीवों के विचार आमंत्रित किए गए हैं। ताकि बस्तर से नक्सलवाद समाप्त हो और विकास किस तरह से किया जा सकता है, इस बारे में चर्चा की जाएगी। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, महामंत्री तरुण साना, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, आकाश मेहता, प्रवीर बदेशा, मनोज जैन, अनिल अग्रवाल, गोपाल दीक्षित, इत्यादि पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles