WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

अवैध रूप से अंग्रेजी शराब परिवहन करते 2 आरोपियों को फरसगांव पुलिस व सायबर सेल कोण्डागांव ने किया गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

आरोपियों के कब्जे से मध्यप्रदेश की गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब कुल 39 पेटी कुल जुमला मात्रा 351 लीटर गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब कीमती 263250 रूपये ।

एक मारूति सिल्वर कलर का कार जप्त कीमती 04 लाख रूपये।

छत्तीसगढ़ आजतक 24 मई 2024–पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार डाण्डे (ऑप्स) के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस एवं सायबर सेल कोण्डागांव द्वारा थाना क्षेत्र में लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में अंकुश लगाते हुये दिनांक 23.05.2024 को 14.30 बजे जरिये मोबाईल फोन से मुखबीर के सूचना प्राप्त हुआ कि रायपुर से जगदलपुर की ओर एक मारूति सिल्वर कलर कार क्रमांक सी.जी. 07 एल.एम. 6400 में अत्यधिक मात्रा में शराब भरकर दो व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है उक्त वाहन केशकाल की ओर से आ रही है जो कुछ ही समय में फरसगांव पहुंचने वाली हैं कि प्राप्त मुखबीर सूचना तस्दीक एंव आवश्यक कार्यावाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह को साथ लेकर बडेडोगर तिराहा हनुमान मंदिर के सामने एन.एच 30 फरसगांव पहुंचकर नाकेबंदी की गयी। कुछ देर बाद मुखबीर से प्राप्त सूचना के अनुसार केशकाल की ओर एक मारूति सिल्वर कलर कार क्रमांक सी.जी. 07 एल.एम. 6400 के गाडी आते दिखाई दिया जिसे हमराह स्टाफ के सहायता से रोक कर बडेडोंगर तिराहा हनुमान मंदिर के सामने एन.एच 30 फरसगांव के रोड किनारे गाडी को खड़ा करवाया गया। जो उक्त गाड़ी में दो व्यक्ति बैठे मिले चालक सीट पर बैठे व्यक्ति के नाम पता पूछने पर अपना नाम सविन्दर सिंग पिता हरबंस सिंग उम्र 27 वर्ष साकिन मुरूमखदान शिवपारा सुपेला हाल पुरानी बस्ती कोहका राजा गार्डन के सामने भिलाई जिला दुर्ग छ.ग. एवं चालक के के के बगल सीट में बैठे व्यक्ति अपना नाम रंजित सिंह पिता अमरपाल सिंह उम्र 27 वर्ष साकिन कुरूद रोड कोहका थाना सुपेला भिलाई हनुमान मंदिर के पास जिला दुर्ग छ.ग. का होना बताये जिनसे पूछताछ करने पर मध्यप्रदेश जिला बैतूल से दन्तेवाड़ा, जगदलपुर की ओर उक्त शराब को खपाते है। मारूति सिल्वर कलर कार क्रमांक सी.जी. 07 एल.एम. 6400 की तलाशी ली गयी। जो मारूति कार के पीछे डिक्की व मध्य सीट को निकाल कर रखा गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब कुल 39 पेटी मिलां। जुमला मात्रा 351 लीटर गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब कीमती 263250 रूपये, कार, 02 नग मोबाईल, एक पर्स जिसमें एक एटीएम कार्ड जप्त किया गया। आरोपी सविन्दर सिंग, रंजित सिह का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से मौके पर विधिवत् दिनांक 23.05.2024 के 17.35 व 17.40 बजे गिरफ्तार किया गया।

इस कार्यवाही में उप निरीक्षक नरेश साहू थाना प्रभारी फरसगांव, सायबर सेल प्रभारी शशीभूषण पटेल, सउनि. दिनेश डहरिया, प्र.आर. अजय बघेल, आरक्षक चन्दन यादव, बीजू यादव, अजय देवांगन, संतोष कोडोपी, विष्णु प्रसाद, बीरजू शोरी, थाना फरसगांव के सउनि. पिताम्बर कठार, आरक्षक कृष्ण कुमार सेठिया, कृष्ण कुमार सोनवानी, आरक्षक अजरंग बघेल, आरक्षक घनश्याम यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles