WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया निर्माणाधीन क्रिटीकल केयर यूनिट और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ आजतक कोण्डागांव, 22 मई 2024–कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन क्रिटीकल केयर यूनिट और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान क्रिटीकल केयर यूनिट के निर्माण में इसकी अधिकतम उपयोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने भवन के आस-पास भूमि के समतली करण के उपरांत पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही वाहन के सुगमतापूर्वक आवागमन पर भी जोर दिया। उन्होंने मरीजों को भवन मंे सभी आवश्क सुविधाएं सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराने हेतु योजनाबद्ध ढंग से कार्य किये जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने इसके साथ ही यहां निर्मित एफ्लुएंड ट्रिटमेंट प्लाण्ट का भी निरीक्षण किया और इसका निरंतर संचालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पम्प हॉउस क्षेत्र से लेकर बाकी क्षेत्र को आम लोगों के आवागमन हेतु प्रतिबंधित करने के लिए दरवाजा युक्त फेंसिंग करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने इसके साथ ही निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निरीक्षण भी किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ईंटों की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त करते हुए उनके स्थान पर गुणवत्ता युक्त ईंटों का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां भंडर कक्ष में दवाइयों की उपलब्धता तथा प्रयोग शाला में उपलब्ध जांच सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस दौरान मरीजों से भी बातचीत कर अस्पताल मंे उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने अस्पताल में प्रदाय की जा रही सुविधाओं से संतोष व्यक्त किया।
कलेक्टर ने इसके साथ ही परिसर मंे संचालित आयुष चिकित्सा केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां स्थान की कमी को देखते हुए जिला अस्पताल परिसर में संचालित रिक्त भवन में आयुष चिकित्सा केन्द्र का संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष चिकित्सा हेतु उपलब्ध दवाइयों के भण्डारण के लिए भी स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यहां कार्यरत कर्मचारियों द्वारा परिसर में ही आवास सुविधा उपलब्ध कराने की मांग पर कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने की बात भी उन्होंने कही। इस अवसर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी श्री आर के सिंह, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन श्री आरसी ठाकुर सहित छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles