Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

केशकाल विधानसभा हेतु ईवीएम की कमिशनिंग का कार्य रविवार से, अधिकारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

कमिशनिंग के दौरान न बरतें किसी भी प्रकार की लापरवाही:कलेक्टर श्री दुदावत

कोंडागांव, 20अप्रैल 2024–आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए कांकेर लोकसभा क्षेत्रांतर्गत केशकाल विधानसभा क्षेत्र में उपयोग में लाई जाने वाली ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग के संबंध में शनिवार को जिला कार्यालय को प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व वीवीपीएट की कमीशनिंग की प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसे सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए आवश्यक है कि पूरी गंभीरता के साथ कार्य को किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि आज के इस प्रशिक्षण को गंभीरतापूर्वक लें। उन्होंने कहा कि कमिशनिंग की प्रक्रिया की चेकलिस्ट प्रदान की जाएगी। संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक गतिविधि की उस चेकलिस्ट से अच्छी तरह मिलान कर लें तभी आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि कमीशनिंग का कार्य रविवार को सुबह 8 बजे से शहीद गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रारंभ किया जाएगा तथा सभी अधिकारी निश्चित समय पर कार्यस्थल में पहुंच जाएं। उन्होंने कहा कि कमीशनिंग के दौरान पूरी गंभीरता के साथ कार्य करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं की भी सेक्टर ऑफिसर की जिम्मेदारी होती है। निर्वाचन कराने के लिए सेक्टर ऑफिसर चुनाव की हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें। प्रशिक्षण में दी जा रही सभी जानकारियों को आत्मसात कर लें। ताकि चुनाव के समय किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके साथ ही सभी सेक्टर अधिकारी अपने-अपने मतदान केन्द्रों में आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए भ्रमण करें। मतदान केन्द्र तक पहुंच मार्ग के संबंध में भी प्रतिवेदन दें।
मास्टर ट्रेनर श्री शिवलाल शर्मा, श्री मनोज डडसेना ने मतदान के पूर्व ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व वीवीपीएट की कमीशनिंग के विधि की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट सेक्शन की सिलिंग प्रक्रिया भी बताई। सभी अधिकारी-कर्मचारी ने प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम कमीशनिंग के एक-एक बिंदु पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद अधिकारी-कर्मचारियों ने हैंड्स ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से अभ्यास भी किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री अंकित चौहान भी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles