Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

किसानों को लो वोल्टेज व बिजली कटौती को लेकर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंताओं तथा कनिष्ठ अभियंता को दिया नोटिस

किसानों को बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से दें त्वरित राहत

कलेक्टर श्री दुदावत ने बैठक में सीएसईबी के अधिकारियों को दिए निर्देश

कोंडागांव, 3 अप्रैल 2024–कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले की आम जनता को बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिला कार्यालय के भूतल स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि गर्मी के दौरान बढ़ने वाली बिजली की खपत को देखते हुए आवश्यकता अनुसार क्षमता वृद्धि करें। उन्होंने क्षमता वृद्धि के लिए आवश्यक सर्वे का कार्य तत्परता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान कहा कि शासन द्वारा ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि हेतु जो स्वीकृति प्रदान की गई है, उस पर तत्परता के साथ कार्य करें।

  1. उन्होंने कहा कि गर्मी के दौरान रबी की फसल को पानी की आवश्यकता को देखते हुए गावों में विद्युत की आपूर्ति सुचारू रखी जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने विद्युत की गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे विस्तार कार्यों का निरीक्षण निरंतर करने के निर्देश दिए, जिससे कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने विद्युत कार्यों की गुणवत्ता निरीक्षण में लापरवाही बरतने पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के संचालन एवं संधारण व परियोजना कार्यपालन अभियंता सहित माकड़ी के कनिष्ठ अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की जानकारी पटवारियों और कोटवारों के माध्यम से संकलित करने के निर्देश भी दिए।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles